Home » रूखी त्वचा पर इन तरीकों से इस्तेमाल करें शहद, मिलेंगे कई फायदे

रूखी त्वचा पर इन तरीकों से इस्तेमाल करें शहद, मिलेंगे कई फायदे

by Bhupendra Sahu

सर्दियों के दौरान रूखी त्वचा वालों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन शहद इन समस्याओं से सुरक्षित रखने में काफी मदद कर सकता है। शहद एक ह्यूमेक्टेंट है और प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के तौर पर काम करके त्वचा को नमी प्रदान करता है। इससे यह सर्दियों की समस्याओं से बची रह सकती है। आइए जानते हैं कि रूखी त्वचा पर शहद का इस्तेमाल किन तरीकों से किया जा सकता है।

शहद, हल्दी और ग्लिसरीन फेस पैक
यह फेस पैक त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ ही मुलायम बनाने में काफी मदद कर सकता है और रूखी त्वचा को सूखे पैच से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए एक बड़ी चम्मच ऑर्गेनिक शहद, आधी चम्मच हल्दी और आधी चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो चेहरे और गर्दन को ठंडे पानी से धो लें।
बतौर फेसवॉश करें इस्तेमाल
इसके लिए सबसे पहले तीन बड़ी चम्मच डिस्टल वॉटर को डिस्पेंसिंग बोतल में डालें। फिर इसमें एक तिहाई कप लिक्विड कैस्टाइल सोप मिलाएं। इसके बाद इसमें एक तिहाई कप शहद और तीन बड़ी चम्मच तेल डालें। अब अच्छी तरह मिलाने के लिए बोतल को हिलाएं। फिर इसे रोजाना फेसवॉश की तरह इस्तेमाल करें। यह त्वचा की गहराई से सफाई करने में काफी मदद कर सकता है।
फेस क्रीम की तरह करें इस्तेमाल
शहद की फेस क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप शिया बटर को पिघलाने के लिए डबल बॉयलर तकनीक का इस्तेमाल करें। अब इसमें गुलाब जल, एलोवेरा जेल और शहद के साथ मिलाकर मिश्रण को एक कांच के कटोरे में डालें और इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इसे 5 मिनट के लिए अच्छी तरह से फेंटें और इसे एक जार में डालें। इसे अपने दैनिक मॉइस्चराइजर या नाइट क्रीम के रूप में प्रयोग करें।
फेस टोनर के तौर पर करें इस्तेमाल
रूखी त्वचा को स्वस्थ रखने में फेस टोनर अहम भूमिका अदा करता है और इसके लिए भी आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद में हाइड्रेटिंग गुण भी मौजूद होते हैं। ये गुण त्वचा को कोमल बनाने के साथ रंगत को साफ करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए पहले एक कटोरी में थोड़ा शहद और पानी मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर इसका इस्तेमाल बतौर फेस टोनर करें।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More