Home » जाह्नवी कपूर की मिली ने दी ओटीटी पर दस्तक, नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज

जाह्नवी कपूर की मिली ने दी ओटीटी पर दस्तक, नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज

by Bhupendra Sahu

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। 2022 में उनकी दो फिल्में, गुडलक जैरी और मिली रिलीज हुईं। इन दोनों फिल्मों में जाह्नवी के चाहनेवालों ने उनपर खूब प्यार लुटाया। 4 नवंबर को रिलीज हुई मिली को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली थीं, लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही और दुनियाभर में केवल 3.5 करोड़ रुपये कमाए। अब मिली ने सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक दे दी है।

मिली 30 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है। इस खबर की जानकारी देते हुए नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेत्री कापंते हुए अपनी फिल्म को देखने की तैयारी में लगी हुई हैं। बता दें कि मिली में जाह्नवी के साथ सनी कौशल भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह मलयालम फिल्म हेलेन का हिंदी रीमेक है। मिली का निर्माण जान्हवी के पिता बोनी कपूर ने किया था।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More