Home » मोदी सरकार का देशवासियों को तोहफा, स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर मिलेगा ज्यादा ब्याज; नई दरें एक जनवरी से लागू

मोदी सरकार का देशवासियों को तोहफा, स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर मिलेगा ज्यादा ब्याज; नई दरें एक जनवरी से लागू

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । देशवासियों को सरकार ने नए साल का तोहफा दिया है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने जनवरी-मार्च तिमाही के लिए कुछ छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान किया है। यह लगातार दूसरी तिमाही है जब सरकार नेस्मॉल सेविंग्स स्कीम पर ब्याज दर बढ़ा दिया है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने 0.20त्न से लेकर 1.10त्न तक ब्याज दर बढ़ाने का फैसला किया है। इसके साथ ही अब इन स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर ब्याज दर 4त्न से लेकर 7.6त्न के बीच में हो गया है। नई ब्याज दरें एक जनवरी से लागू हो जाएंगी।

सरकार हर तिमाही में छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दर की समीक्षा करती है। सीनियर सिटिजंस सेविंग स्कीम पर दिसंबर तिमाही में 7.6त्न ब्याज मिल रहा था। अब यह बढ़कर 8त्न हो गया है। वहीं नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर अभी तक 6.8त्न का इंटरेस्ट रेट मिल रहा था जो बढ़कर 7त्न हो गया है। सुकन्या समृद्धि योजना के ब्याज दर में भी सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह दिसंबर तिमाही की तरह मार्च तिमाही में भी 7.1त्न के लेवल पर बरकरार है। किसान विकास पत्र के ब्याज दर में सरकार ने इजाफा किया है। 123 महीने के लिए किसान विकास पत्र पर दिसंबर तिमाही में 7त्न का ब्याज दर मिल रहा था जो अब 120 महीने की अवधि पर 7.2त्न ब्याज दर मिलेगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More