Home » हर जगह आधार कार्ड देना जरूरी नहीं, यूआईडीएआई ने लोगों को दी जरूरी सलाह

हर जगह आधार कार्ड देना जरूरी नहीं, यूआईडीएआई ने लोगों को दी जरूरी सलाह

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । देश के सभी नागिरकों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड के इस्तेमाल को लेकर अहम सलाह दी है। यूआईडीएआई ने लोगों से कहा कि वे विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए समझदारी से आधार कार्ड का उपयोग करें और उसी स्तर की सावधानी बरतें जो अन्य किसी अहम पहचान प्रमाण पत्र को शेयर करते समय बरती जाती है।

यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा कि किसी भी विश्वसनीय संस्था के साथ आधार नंबर या कार्ड शेयर करते समय, उसी स्तर की सावधानी बरती जा सकती है, जो मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या या पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, पैन, राशन कार्ड, आदि जैसे किसी अन्य दस्तावेज को साझा करते समय करते हैं।
इसमें कहा गया है कि आधार निवासियों की डिजिटल आईडी है और यह नागरिकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पहचान सत्यापन के एकल स्रोत के रूप में काम करता है। निवासी इलेक्ट्रॉनिक रूप से या ऑफलाइन सत्यापन के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाण-पत्रों को सत्यापित और मान्य करने के लिए अपने आधार नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
जहां भी कोई निवासी अपना आधार नंबर साझा नहीं करना चाहता है, यूआईडीएआई वर्चुअल पहचानकर्ता जनरेट करने की सुविधा प्रदान करता है। कोई भी आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या यूआईडीएआई पोर्टल के माध्यम से वीआईडी जेनरेट कर सकता है और आधार संख्या के स्थान पर प्रमाणीकरण के लिए इसका उपयोग कर सकता है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More