बिग बॉस 16 आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। टीवी से लेकर सोशल मीडिया पर यह छाया हुआ है। जनता भी इस सीजन पर खूब प्यार बरसा रही है। पिछले कुछ दिनों से शो अपने वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब खबर है कि श्रीजिता डे शो में दोबारा एंट्री कर रही हैं, जिन्हें सबसे पहले इससे बाहर का रास्ता दिखाया गया था।
बिग बॉस 16 में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री अभिनेत्री श्रीजिता डे की होगी, जो शो से बाहर हो चुकी थीं। श्रीजिता चुपचाप घर में दस्तक देंगी, जिन्हें देख घरवाले खुश हो जाएंगे। हालांकि, कुछ नाखुश भी होंगे। श्रीजिता को देख टीना दत्ता का मुंह उतर जाएगा और उनके बीच जमकर बहस भी होगी। शो में पहले भी दोनों के बीच खूब तकरार देखने को मिली थी। कलर्स ने नए प्रोमो में श्रीजिता की एंट्री पर मोहर लग गई है।
००