Home » मुख्यमंत्री की घोषणा: गरियाबंद शासकीय कन्या हाई स्कूल का नामकरण बहादुर कलारिन के नाम पर

मुख्यमंत्री की घोषणा: गरियाबंद शासकीय कन्या हाई स्कूल का नामकरण बहादुर कलारिन के नाम पर

by Bhupendra Sahu
  • तमिलनाडु से पहुंचे 14 किसानों की प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की
  • विभिन्न सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 1.53 करोड़ रूपए की मंजूरी

रायपुर

मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज संध्या गरियाबंद के सर्किट हाउस में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने डड़सेना कलार समाज के आग्रह पर गरियाबंद शासकीय कन्या हाई स्कूल का नामकरण बहादुर कलारिन के नाम पर करने की घोषणा की। उन्होंने नवागढ़ में पिछड़ा वर्ग छात्रावास एवं नंदी की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही मनवा कुर्मी सामाजिक भवन परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल और पानी के लिए बोरिंग की घोषणा की।

मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गांव को स्वावलंबी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। रीपा और गौठान इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अब लोग शहर से गांव की ओर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने देवांगन समाज के प्रतिनिधियों से कहा कि समाज रीपा में हाथकरघा के लिए काम करने तैयार है तो उन्हें विकासखण्ड स्तर पर भी अवसर मिलेगा। इसी प्रकार कुम्भकार समाज को भी रीपा के तहत अवसर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कुम्भकार समाज के प्रतिनिधियों से इंग्लिश खपरेल बनाने का कार्य करने का सुझाव दिया। कुम्हार समाज के प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश स्तरीय महासभा में आने के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई। यह प्रदेश स्तरीय महासभा एक से सात जनवरी तक प्रस्तावित है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More