Home » मुख्यमंत्री से नन्ही छत्तीसगढ़ी गायिका आरू साहू ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से नन्ही छत्तीसगढ़ी गायिका आरू साहू ने की मुलाकात

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में नन्ही छत्तीसगढ़ी गायिका कु. आरू साहू ने मुलाकात की। गायिका आरू साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें मुम्बई में देश भर से चयनित टॉप 30 गायकों के साथ ‘जी-गिव इंडिया-बॉर्न-टु-शाइन‘ अवार्ड से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने नन्हीं आरू को उनकी गायन प्रतिभा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर बधाई दी। साथ ही उन्हें भविष्य में कला के और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री को नन्ही गायिका ने बताया कि हाल ही में मुम्बई में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राजगीत ‘अरपा पैरी के धार‘ की आकर्षक प्रस्तुति भी दी। आरू साहू ने इस दौरान मुख्यमंत्री को अपने द्वारा नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी योजना पर आधारित नवीन गीत भी सुनाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कु. साहू के सुमधुर आवाज में गायिकी की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कु. आरू साहू के साथ उनके परिजन भी उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More