Home » दिल्ली निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

दिल्ली निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी बदलाव का प्रयास कर रही है, वहीं भाजपा 15 साल से जारी अपनी सत्ता को बरकरार रखना चाहती है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 5.30 बजे बंद तक यह चलेगा। इससे पहले दिल्ली मेट्रो ने घोषणा की थी कि मतदान के दिन मेट्रो रेल सेवाएं सामान्य से दो घंटे पहले सुबह 4 बजे शुरू हो जाएंगी।
चुनाव में 250 वाडरें के लगभग 1.4 करोड़ मतदाताओं को मतदान का मौका मिलेगा। मतों की गिनती 7 दिसंबर को की जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव के लिए व्यापक तैयारी की गई है। 13,638 मतदान केंद्र बनाए हैं। चुनावों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 40 हजार पुलिस कर्मियों, 20 हजार होमगाडरें के साथ-साथ अर्धसैनिक और राज्य सशस्त्र पुलिस बलों की 108 कंपनियों को तैनात किया गया है।
चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के 1,300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। आप और बीजेपी ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं कांग्रेस ने 247 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। तीन उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए थे।

खास बता यह है कि तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने चुनाव में पुरुषों की तुलना में अधिक महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 के एमसीडी चुनाव में 693 (52 प्रतिशत) महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं।
दिल्ली में वाडरें के परिसीमन के बाद यह पहला निकाय चुनाव होगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More