Home » पीएम मोदी को धमकी देने वाला कथित इंजीनियर अरेस्ट, भेजा था ई-मेल

पीएम मोदी को धमकी देने वाला कथित इंजीनियर अरेस्ट, भेजा था ई-मेल

by Bhupendra Sahu

यूपी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धमकी देने के आरोप में शनिवार रात को इंजीनियरिंग की पढ़ाई अधूरी छोड़ चुके छात्र अमन सक्सेना को पकड़ा गया। प्रकरण में गुजरात की एक युवती व युवक का नाम भी आया है। गुजरात एटीएस इन सभी की तलाश में लगी थी। देर रात तक पूछताछ के बाद टीम अमन को अपने साथ ले गई।

रात करीब 10 बजे गुजरात एटीएस के इंस्पेक्टर वीएन बघेला टीम के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे। इसके बाद स्थानीय पुलिस की सहायता से आदर्शनगर में अमन सक्सेना को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री कार्यालय की आइडी पर ई-मेल करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धमकी दी गई थी। इस प्रकरण में गुजरात के युवक, युवती का नाम आया तो वहां की एटीएस भी सक्रिय हो गई। संयुक्त टीम तीनों आरोपितों की तलाश में जुटी थी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More