Home » इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया

by Bhupendra Sahu
  • कुलपति डॉ. चंदेल ने दिलायी संविधान पालन की शपथ

रायपुर  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज संविधान दिवस मनाया गया। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान हेतु उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। कुलपति डॉ. चंदेल ने इस अवसर पर कहा कि 26 नवम्बर 1949 को देश की संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अंगीकृत किया गया तथा 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान द्वारा जहां हमें अनेक अधिकार प्रदान किये गए हैं वहीं हमें विभिन्न कर्तव्य तथा उत्तरदायित्व भी दिये हैं। हमें भारतीय संविधान की मूल भावना का सम्मान करते हुए अपने अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों का भी ईमानदारी एवं निष्ठा से पालन करना चाहिए। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय रायपुर द्वारा विद्यार्थियों के आयोजित रंगोली, पोस्टर, भाषण, निबंध और क्वीज प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। समारोह को कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. के.एल. नंदेहा तथा अधिष्ठाता छात्रकल्याण डॉ. जी.के. श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुबुही निषाद ने अतिथियांे के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More