Home » सरकार ने राज्यों को 17,000 करोड़ का जीएसटी मुआवजा किया जारी

सरकार ने राज्यों को 17,000 करोड़ का जीएसटी मुआवजा किया जारी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । सरकार ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि के लिए शेष जीएसटी मुआवजे के लिए 17,000 करोड़ रुपए जारी किए हैं। अधिकारिक सूत्रों ने कहा कि 2022-23 के दौरान उपरोक्त राशि सहित अब तक राज्यों को जारी मुआवजे की कुल राशि 1,15,662 करोड़ रुपए है। यह इस तथ्य के बावजूद है कि अक्तूबर, 2022 तक कुल टैक्स कलेक्शन केवल 72,147 करोड़ रुपए है और शेष 43,515 करोड़ रुपए केंद्र द्वारा अपने संसाधनों से जारी किए जा रहे हैं।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके साथ ही सरकार ने राज्यों को मुआवजे के भुगतान के लिए इस वर्ष मार्च के अंत तक अनुमानित टैक्स की पूरी राशि अग्रिम रूप से जारी कर दी है। यह निर्णय राज्यों को उनके संसाधनों के प्रबंधन में सहायता करने और यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया था कि वित्तीय वर्ष के दौरान उनके कार्यक्रम, विशेष रूप से पूंजी पर व्यय सफलतापूर्वक किया जाता है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More