Home » राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए ’घर-घर अभियान’

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए ’घर-घर अभियान’

by Bhupendra Sahu

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कलेक्टरों को राजस्व प्रकरणों त्वरित निराकरण के दिए गए निर्देशों के परिपालन में धमतरी जिले की धमतरी तहसील में घर-घर अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत पटवारी अपने हल्के के खातेदारों, किसानों के घर-घर जाकर उनकी राजस्व प्रकरणों से संबंधित जानकारी ले रहे हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत राजस्व प्रकरणों का यथाशीघ्र निराकरण कर रहे हैं। लोगों को घर पहंुचाकर राजस्व अभिलेख, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं, इससे लोगों को पटवारी और तहसील कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है।

धमतरी तहसील में जिला कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा के निर्देश पर 02 नवंबर 2022 से घर-घर अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत पटवारियों को निर्देश दिए गए हैं कि-प्रत्येक पटवारी अपने-अपने हल्कों के समस्त ग्रामों में निवासरत खाताधारकों से व्यक्तिगत संपर्क करें। खाताधारकों के फौत की जानकारी होने पर वारिसानों की सूची भुईयां पोर्टल में अपलोड करें। संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार निर्धारित समयावधि के भीतर फौती नामांतरण के आदेश पारित करें।

पटवारियों को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि घरों में भ्रमण के दौरान पटवारी निवासरत लोगों से जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी लें और उन्हें आवश्यकता होने पर संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करायें। पटवारियों को सप्ताह में कम से कम 02 दिन अपने-अपने हल्कों के स्कूलों में जाकर वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों के शत्-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र बनाने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More