Home » फीफा वल्र्ड कप का दूसरा बड़ा उलटफेर, जापान ने 4 बार की चैम्पियन जर्मनी को दी मात

फीफा वल्र्ड कप का दूसरा बड़ा उलटफेर, जापान ने 4 बार की चैम्पियन जर्मनी को दी मात

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 सीजन में दूसरा बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जर्मनी और जापान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में जापान ने जर्मनी को 2-1 से करारी शिकस्त देते हुए धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की। जर्मनी ने 4 बार वर्ल्ड कप (1934, 1938, 1982, 2006) खिताब जीता है।

मैच का पहला हाफ जर्मनी ने अपने नाम किया। उसने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बनाई थी। जबकि दूसरे हाफ में जापान ने दमदार खेल दिखाया और दो गोल दागते हुए 2-1 से मैच अपने नाम कर लिया। फीफा की रैंकिंग में जर्मनी की टीम 11वें नंबर पर है, जबकि जापान की टीम 24वें नंबर पर है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More