Home » शादी के बंधन में बंधने वाली है बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान

शादी के बंधन में बंधने वाली है बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान

by Bhupendra Sahu

टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस एक ऐसा शो है जो अक्सर ख़बरों में बना रहता है। साथ ही शो के प्रत्येक सीजन में कोई न कोई ऐसा चेहरा या नाम अवश्य होता है, जो लोगों को हमेशा याद रहता है। इसी प्रकार ‘बिग बॉस 11Ó की बात करे, तो इस सीजन में अर्शी खान ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक ऐसी पहचान बनाई जिसे इतनी सरलता से भूला नहीं जा सकता है। अर्शी खान ने पूरी आवाम को अपनी अजीब हरकतों से बहुत मनोरंजन किया तथा अब उनकी शादी की खबरें आने लगी है।

अर्शी खान का नाम एक बार फिर से ख़बरों में बना हुआ है क्योंकि खबर आ रही है कि अर्शी खान शीघ्र ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। हाल ही में अर्शी खान ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े हुए कई खुलासा किए। अर्शी खान ने जहां एक ओर तो ईशान मसीह को डेट न करने की बात कही तो वहीं अपने होने वाले शौहर का जिक्र भी कर दिया।

अर्शी खान ने बताया कि उनका होने वाला शौहर मनोरंजन जगत से नहीं है। अब अर्शी आखिर किससे शादी करने वाली है इसके बारे में तो उन्होंने अधिक खबर नहीं दी, मगर इतना अवश्य बता दिया कि वह एक बिजनेसमैन हैं। अर्शी ने कहा कि उन्होंने उनके साथ एक वर्ष पश्चात् शादी करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उनहोंने कहा कि वो अपने रिश्ते को अभी सार्वजनिक नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि ‘बिग बॉस 14Ó में रहने के समय ही निर्णय लिया था कि वो अपने रिश्ते और निजी जिंदगी को सीक्रेट रखेंगी नहीं तो उन्हें जज किया जाएगा।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More