नयी दिल्ली । वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के तत्वावधान में यहां भारत के सात राज्यस्तरीय कृषि विश्वविद्यालयों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। राज्यस्तरीय कृषि विश्वविद्यालयों में जी.बी. पंत कृषि विश्वविद्यालय (उत्तराखंड), महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (राजस्थान), गुरुग्राम विश्वविद्यालय, डॉ बालासाहेब सावंत कोंकण कृषि विद्यापीठ (महाराष्ट्र), शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जम्मू-कश्मीर), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय (बैंगलोर), चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हिसार) शामिल हैं।
इस समझौते के तहत विद्यार्थियों को दोहरी डिग्री दिए जाने का भी प्रावधान है।
आईसीएआर दुनिया में कृषि अनुसंधान और शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा नेटवर्क है और उसके नेतृत्व में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार प्रणाली को आगे बढ़ाना भी इन समझौतों का हिस्सा है। आस्ट्रेलिया वेस्टर्न सिडनी विश्व विश्वविद्यालय टाइम्स हायर एड्यूकेशन की नयी यूनिवर्सिटी इम्पैक्ट रैंकिंग में अपने सामाजिक, पारिस्थितिक और आर्थिक प्रभाव के लिए दुनिया में नंबर पर है।
समझौते के बाद जारी एक बयान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उपमहानिदेशक (कृषि शिक्षा) डॉ. राकेश चंद्र अग्रवाल के हवाले से कहा गया है ,’ अब स्टेट और केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों व और वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के बीच 23 भागीदारी समझौते हुए हैं। यह बड़े पैमाने पर अनुसंधान और क्षमता निर्माण को सक्षम बना रहा है। इसमें छात्रवृत्ति के साथ दोहरी स्नातकोत्तर और पीएचडी उपाधि का प्रावधान है । इसके अलावा यह साझेदारी भारत और ऑस्ट्रेलिया में जलवायु स्मार्ट कृषि प्रणालियों में अनुसंधान का नेतृत्व कर रही है।Ó
वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी चांसलर और प्रेसिडेंट प्रोफेसर बार्नी ग्लोवर एओ ने कहा, ‘यह भारतीय स्टेट और केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों और अन्य भागीदारों के लिए हमारी 1.5 करोड़ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की छात्रवृत्ति प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण विस्तार है। इसके हत 50 पीएचडी छात्रवृत्ति दी जाएगी जो किसानों को कृषि उपज बढ़ाने और भारत में खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जलवायु परिवर्तन के बीच दौर में कुशल कृषि के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ाने में मदद करेगी।Ó
भारत में ऑस्ट्रेलिया की उप उच्चायुक्त सारा स्टोरी ने एसडीजी फोरम की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ‘यह स्मार्ट कृषि साझेदारी और छात्रवृत्तियां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गहरे होते संबंधों की एक महत्वपूर्ण बानगी है।Ó
00