Home » अलाया एफ ने फ्रेडी के साथ अपने बिजी शेड्यूल के बारे में की बात

अलाया एफ ने फ्रेडी के साथ अपने बिजी शेड्यूल के बारे में की बात

by Bhupendra Sahu

आगामी स्ट्रीमिंग फिल्म फ्रेडी में कार्तिक आर्यन के साथ काम करने वाली अभिनेत्री अलाया एफ का कहना है कि उन्हें फिल्म में अपनी भूमिका के लिए तैयारी करने का समय नहीं मिला, क्योंकि शेड्यूल बहुत व्यस्त था। एक्ट्रेस चंडीगढ़ में एक प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रही थीं। इसलिए, उनके पास पर्याप्त समय नहीं था क्योंकि वह चंडीगढ़ में शूटिंग पूरी होने के अगले दिन ‘फ्रेडीÓ के सेट पर आ गई। इस बारे में विस्तार से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, आमतौर पर मैं बहुत अधिक तैयारी करने वाली अभिनेत्री हूं।

मुझे तैयारी करना अच्छा लगता है ‘फ्रेडीÓ के लिए यह बिल्कुल अलग था।
मैं चंडीगढ़ में एक और फिल्म की शूटिंग कर रही थी।उस समय शेड्यूल बढ़ गया था। इसलिए, जैसे ही मैंने उस शूट को पूरा किया और बॉम्बे वापस आ गई, मैं अगले ही दिन ‘फ्रेडीÓ के सेट पर थी। बीच में कोई समय नहीं मिला।Óफ्रेडीÓ शीर्षक चरित्र डॉ फ्रेडी गिनवाला (कार्तिक) की यात्रा के बारे में है, जो एक दंत चिकित्सक है और एक शमीर्ला, अकेला और सामाजिक रूप से अजीब व्यक्ति है।
अपने किरदार की एक झलक साझा करते हुए, अभिनेत्री ने कहा, कैनाज निश्चित रूप से एक बहुत ही दिलचस्प कैरेक्टर है। उसमें बहुत सारी परतें हैं और बहुत सारी जटिलताएं हैं। उसके किरदार को निभाने में बहुत मजा आया, मैंने इसके माध्यम से बहुत कुछ सीखा। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, एनएच स्टूडियोज और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा निर्मित और शशांक घोष द्वारा निर्देशित, ‘फ्रेडीÓ 2 दिसंबर, 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More