Home » वरुण धवन-कृति सैनन की फिल्म भेडिय़ा का गाना जंगल में कांड रिलीज

वरुण धवन-कृति सैनन की फिल्म भेडिय़ा का गाना जंगल में कांड रिलीज

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और कृति सैनन की आने वाली फिल्म भेडिय़ा का गाना जंगल में कांड रिलीज़ हो गया है। जंगल में कांड गाना को सचिन-जिगर द्वारा कंपोज किया गया है, जिसे विशाल ददलानी, सुखविंदर सिंह, सिद्धार्थ बसरूर और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने के बोल लिखे हैं।

सचिन-जिगर ने कहा, जंगल में कांड के साथ, हमने ट्राइबल डांस म्यूजिक को मजेदार तरीके से प्रजेंट करने की कोशिश की है। विशाल ददलानी और सुखविंदर सिंह की सारी देसी एनर्जी के साथ, हम उम्मीद कर सकते हैं कि दर्शक ठुमकेश्वरी के बाद भी इस गाने पर भी नाचेंगे। अमर कौशिक के निर्देशन में बनीं भेडिय़ा एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और यह 25 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More