मुंबई । आयातकों और बैंकरों की बिकवाली के साथ ही घरेलू शेयर बाजार में लौटी तेजी की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 37 पैसे मजबूत होकर 80.91 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस रुपया 81.28 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की बढ़त लेकर 81.18 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान दमदार बिकवाली की बदौलत यह 80.91 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और इसी स्तर पर बंद हुआ। हालांकि लिवाली के दबाव में यह 81.45 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी आया।
00