Home » अब एयरपोर्ट पर मस्कारा और लिपस्टिक लगाए दिखेंगे पुरूषकर्मी, इस एयरलाइंस ने लिया बड़ा फैसला

अब एयरपोर्ट पर मस्कारा और लिपस्टिक लगाए दिखेंगे पुरूषकर्मी, इस एयरलाइंस ने लिया बड़ा फैसला

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । एयरलाइंस में जेंडर न्यूट्रल को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। ब्रिटिश एयरवेज ने एक ऐसा फैसला लिया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि इस फैसले के बाद कई एयरवेज के पुरुषकर्मी में खुशी है। दरअसल, ब्रिटिश एयरवेज ने अपने पुरुष पायलटों और विमान चालक दल के सदस्यों से कहा है कि वे आंखों पर मस्कारा और होठों पर लिपस्टिक लगा सकते हैं। इतना ही नहीं वे फाल्स आइलैशेस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने नाखूनों में नेल पॉलिश भी लगा सकते हैं।

एयरवेज ने वर्दी के सख्त नियमों में ढील दी है, जिसके तहत पुरूष पायलटों को मेकअप करने तथा हैंडबैग रखने की छूट दी गई। एयरलाइन ने अपने को स्टाफ को जारी एक इंटरनल मेमो में कहा है कि उम्मीद है कि नई गाइडलाइंस लिंग, लैंगिक पहचान, नस्ल, पृष्ठभूमि, संस्कृति, यौन पहचान से परे सबके द्वारा स्वीकार की जाएगी। महिली और पुरूषों के बीच समान आधिकार को मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।
ब्रिटिश एयरवेज का यह फैसला प्रतिस्पद्ध विमान कंपनी वर्जिन अटलांटिक के उस फैसले के बाद सामने आया है, जिसके तहत वर्जिन अटलांटिक ने कहा है कि वह अपने पारंपरिक मेल और फीमेल यूनिफॉर्म को जेंडर न्यूट्रल बनाने जा रही है। विमान कंपनी की पारंपरिक गाइडलाइन महिला और पुरूषों के बीच भेद करती है। लेकिन हाल ही में वर्जिन ने अपनी छवि को आधुनिक बनाने की पहल के तहत अपनी घोषणाओं में लेडीज एवं जेंटलमेन की जगह कस्टमर्स फील वेलकम जैसे शब्दों का प्रयोग शुरू किया है।
हेयरस्टाइल को लेकर लागू सख्त नियमों में भी ढील दी गई है, जिसके तहत पुरूष स्टाफ भी अब अपने बालों में मैन बन्स लगा सकते हैं। महिला या पुरूष को बिना किसी लैंगिक पहचान के हैंडबैग रखने की भी छूट दी गई है। लेकिन ऐसे स्थानों पर टैटू बनवाने की इजाजत नहीं होगी जो दूसरों को दिखाई देते हों। ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता का कहना है कि हमें अपनी कंपनी के सभी सहयोगियों पर गर्व है तथा हम कार्य करने के समावेशी माहौल के लिए प्रतिबद्ध हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More