नयी दिल्ली । देश में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में 10 नवंबर तक 8.71 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में संग्रहित कर की तुलना में 25.71 प्रतिशत अधिक है।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आज यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि 10 नवंबर 2022 तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 30.69 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 10.54 लाख करोड़ रुपये रहा है लेकिन रिफंड के बाद यह राशि 8.71 लाख करोड़ रुपये हैं। चालू वित्त वर्ष के लिए प्रत्यक्ष कर संग्रह की यह राशि चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान का 61.31प्रतिशत है। एक अप्रैल से लेकर 10नवंबर 2022 तक कुल 1.83 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया जा चुका है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में जारी रिफंड की तुलना में 61.07 प्रतिशत अधिक है।
00