Home » शरत कमल का नाम खेल रत्न के लिए प्रस्तावित, अर्जुन अवॉर्ड की सूची में कोई क्रिकेटर नहीं

शरत कमल का नाम खेल रत्न के लिए प्रस्तावित, अर्जुन अवॉर्ड की सूची में कोई क्रिकेटर नहीं

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल का नाम खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया गया है। वहीं, अर्जुन अवॉर्ड के लिए बैडमिंटन के युवा स्टार लक्ष्य सेन और महिला मुक्केबाज निकहत जरीन सहित 25 खिलाड़ियों के नाम को भेजा गया है। अचंता शरत कमल ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेल रत्न पुरस्कार के लिए सिर्फ शरत कमल के नाम को भेजा गया है। वह दो बार एशियाई खेलों में पदक जीत चुके हैं।कमल दो बार के एशियाई खेलों के पदक विजेता भी हैं। शरत के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में कुल सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक हैं। एशियाई खेलों और एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने दो-दो कांस्य जीत हैं। शरत कमल खेल रत्न पाने वाले दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी हो सकते हैं। उनसे पहले मनिका बत्रा को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

अर्जुन अवॉर्ड की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लक्ष्य सेन, निखहत जरीन, शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद, पहलवान अंशु मलिक और सरिता मोर सहित कुल 25 नामों की सिफारिश की गई है। गौरतलब है कि इस साल अर्जुन अवॉर्ड के लिए किसी क्रिकेटर के नाम की सिफारिश नहीं की गई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More