Home » पार्टी में कोई चुनौती नहीं, सिर्फ एप्रोच का फर्क है : गहलोत

पार्टी में कोई चुनौती नहीं, सिर्फ एप्रोच का फर्क है : गहलोत

by Bhupendra Sahu

बारा । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह और चुनौतियों पर कहा कि पार्टी में कोई चुनौती नहीं है। सबकी एक महत्वाकांक्षा होती है, होनी भी चाहिए लेकिन सिर्फ एप्रोच का फर्क है। गहलोत ने आज जयपुर रवाना होने से पूर्व बारां में सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महत्वाकांक्षा रखना अच्छी बात है। वह नहीं चाहते कि यहां कोई बात बोले। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ यह चाहतो हैं कि हम सब मिलकर अगला चुनाव राजस्थान में जीते। राजस्थान में पब्लिक इंटरेस्ट शो हो रहा है। उन्हें इस बार राजस्थान में कोई एंटी इनकंबेंसी नजर नहीं आ रही है। हम चाहते हैं की कांग्रेस देश में मजबूत राष्ट्रीय पार्टी के रूप में उभर कर सामने आए। उन्होंने कहा कि गुजरात के बाद हम राजस्थान जीते तो भाजपा एवं एनडीए के अन्य दलों को गहरा झटका लगेगा। देश में महंगाई और बेरोजगार एक बहुत बड़ा मुद्दा है जिसको लेकर हम जनता के सामने जाएंगे।

गहलोत ने राज्य सरकार की योजनाओं और बीते वर्षों में किए गए कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, आरजीएचएस ओपीएस समेत कई कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। साथ ही भाजपा वो केंद्र सरकार पर निशाना साधा। हालांकि मुख्यमंत्री गहलोत ने पायलट के मामले में चुप्पी साधे रखी। उन्होंने कहा की मैं अभी कुछ बोलूंगा नहीं। इसके बाद श्री गहलोत सर्किट हाउस के बाहर आमजन वह कार्यकर्ताओं से मिले वही लोगों के ज्ञापन भी लिए।उसके बाद सीधे हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना हो गए। गहलोत ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल दिल्ली में झूठ बोलकर काम चला रहे हैं। पंजाब की हालत खराब है। देश को गुमराह करने में केजरीवाल का कोई मुकाबला नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 लाख किसानों के कर्ज माफ हुए है। लेकिन विपक्ष लगातार भ्रमित एवं गुमराह करता आ रहा है। उन्होंने बारां जिले में माफ हुए कर्ज की भी लिस्ट बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो एतिहासिक फैसले हुए हैं, वह देश के अन्य राज्यों में नहीं हुए। अब तो राजस्थान की योजनाएं पूरे देश में लागू करने वाली योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को विदेशों में जो सम्मान मिल रहा है। वह देश की महानता तथा गांधी जी के कारण मिलता है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More