Home » डैंड्रफ से छुटकारा दिला सकते हैं मेथी के दाने, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

डैंड्रफ से छुटकारा दिला सकते हैं मेथी के दाने, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

by Bhupendra Sahu

डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में मेथी के दाने काफी मदद कर सकते हैं। एक शोध के मुताबिक, मेथी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इसमें प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम और लेसिथिन जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो बालों को खूबसूरत बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि मेथी के दानों का किस तरह से इस्तेमाल करके डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है।

मेथी के दानों को भिगोकर लगाएं
मेथी के दाने न सिर्फ डैंड्रफ को रोकने में मदद करते हैं बल्कि वे बालों को सफेद होने से रोकते हुए स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। लाभ के लिए दो बड़ी चम्मच मेथी के दानों को एक कटोरी पानी में भिगोकर रातभर के लिए छोड़े। फिर अगली सुबह इनको पीसकर चिकना पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाकर इसे 30 मिनट के लिए लगाएं। फिर अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
मेथी के दाने और नींबू के मिश्रण का करें इस्तेमाल
नींबू का रस स्कैल्प के रोमछिद्रों को खोलकर और बालों की चमक को बढ़ाते हुए तेल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करने में भी मदद करता है, जिससे आपको एक डैंड्रफ मुक्त सिर मिलेगा। लाभ के लिए भीगे मेथी के दानों को पीसकर इसमें नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाकर इसे 30 मिनट के बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।
मेथी और दही का मिश्रण आएगा काम
मेथी के दाने और दही का मिश्रण भी डैंड्रफ को दूर करने में काफी मदद कर सकता है। लाभ के लिए मेथी के दानों को दही के बर्तन में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह इस मिश्रण को पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 30 मिनट के बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धोएं।
मेथी और नारियल का तेल लगाएं
मैथी के दानों समेत नारियल के तेल में भी एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ दूर करने में मदद कर सकते हैं। लाभ के लिए मेथी के दानों को एक कटोरी पानी में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें। फिर अगली सुबह इन दानों को पीसकर इसके साथ नारियल का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और 30 मिनट के बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
मेथी में आंवला पाउडर मिलाकर लगाएं
यह मिश्रण भी डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। लाभ के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच पिसे हुए मेथी के दाने, दो बड़ी चम्मच आंवला का पाउडर और चार बड़ी चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने बालों को ठंडे पानी और माइल्ड शैंपू से धो लें।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More