Home » गुरमीत राम रहीम को दी गई पैरोल को रद्द करने की मांग, हरियाणा सरकार को लीगल नोटिस जारी

गुरमीत राम रहीम को दी गई पैरोल को रद्द करने की मांग, हरियाणा सरकार को लीगल नोटिस जारी

by Bhupendra Sahu

चंडीगढ़ । पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने हरियाणा सरकार को लीगल नोटिस जारी कर राम रहीम की पैरोल को रद्द करने की मांग की है। हत्या और साध्वियों की यौन शोषण मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को कुछ समय पहले पैरोल दी गई थी।

एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने लीगल नोटिस जारी करते हुए कहा कि राम रहीम बेहद गंभीर अपराधों का दोषी है और इस तरह के अपराधी को पैरोल का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। अरोड़ा ने लीगल नोटिस में राम रहीम की पैरोल को तुरंत रद्द करने की हरियाणा सरकार से मांग की है। अरोड़ा ने नोटिस में कहा कि इस प्रकार के अपराधी को खुद को प्रचारित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More