Home » विप्रो-इंफोसिस के बाद एक और IT कंपनी ने मूनलाइटिंग के खिलाफ उठाया सख्त कदम, निकाले गए कर्मचारी

विप्रो-इंफोसिस के बाद एक और IT कंपनी ने मूनलाइटिंग के खिलाफ उठाया सख्त कदम, निकाले गए कर्मचारी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । विप्रो के बाद एक और आईटी कंपनी ने मूनलाइटिंग करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सेक्टर की कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज ने ऐसा करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कहा है कि कर्मचारियों का एक साथ दो संस्थानों के लिए काम करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि अगर कोई ऐसा करता है तो यह जॉब कांट्रैक्ट का उल्लंघन होगा। गौरतलब है कि इससे पहले भारत की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने भी साफ किया है कि वह दोहरे रोजगार का समर्थन नहीं करती है।

हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज ने कहा है कि उसने पिछले 12 महीनों में मूनलाइटिंग में शामिल कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। हालांकि आईटी कंपनी ने उन कर्मचारियों की संख्या नहीं बताई है जिन्हें उसने बाहर का रास्ता दिखाया है।

हालांकि हैपिएस्ट माइंड्स के वाइस चेयरमैन जोसफ अनंतराजू ने कहा कि यह कार्रवाई पिछले छह से 12 माह के बीच की गई है। गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ में 33.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने वाली कंपनी के साथ 30 सितंबर, 2022 तक लगभग 4,581 कर्मचारी कार्यरत थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More