Home » वैश्विक मंदी की आशंकाओं के बीच EAC-PM का दावा, 2022-23 में भारत सात फीसदी की वृद्धि दर्ज करेगा

वैश्विक मंदी की आशंकाओं के बीच EAC-PM का दावा, 2022-23 में भारत सात फीसदी की वृद्धि दर्ज करेगा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । एक ओर जहां दुनियाभर के अर्थशास्त्री वैश्विक मंदी की संभावनाएं जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के सदस्य संजीव सान्याल ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आएगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह दावा भी किया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत सात प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करेगा।

 

उन्होंने आगे कहा कि इस समय आर्थिक जगत का माहौल ऐसा हो रहा है जब दुनियाभर के तमाम देश कम वृद्धि हासिल करेंगे, इतना ही नहीं कई देश तो मंदी में भी जा सकते हैं ऐसे माहौल का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ओर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के सदस्य संजीव सान्याल ने तो यहां तक कहा है कि साल 2000 की शुरुआत में दुनिया में जिस तरह का सकारात्मक माहौल था अगर वैसी स्थितियां दोबारा आती हैं तो भारत नौ प्रतिशत की वृद्धि भी हासिल कर सकता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More