नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा है कि भारत में दुनिया के चौथे औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की क्षमता हो। भारत को निर्माण हब बनाने के लिए सरकार ने कई सुधारात्मक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में चौथी औद्योगिक क्रांति तकनीक के क्षेत्र में होने वाली है और यह इनोवेशन से संबंधित है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग कारणों से पूर्व के औद्योगिक क्रांन्ति का भारत हिस्सा नहीं बन पाया था, पर इस बार भारत ऐसी क्राति का नेतृत्व करने में सक्षम है।
बता दें कि प्रधानमंत्री ने यह बातें गुजरात के केवडिया में आयोजित एक कार्यक्रम में भेजे गए अपने एक संदेश में कही है। कार्यक्रम के दाैरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव ने पढ़ा। मैसेज में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि भारत के उद्योग और यहां के उद्योगपति देश को ग्लोबल सप्लाई चेन का वाइटल लिंक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रके हैं। उन्होंने मैसेज में यह भी कहा है कि हमने सुधारों के माध्यम से और अपनी ओर से पहल कर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि दुनिया में भारत तकनीक आधारित निर्माण हब के रूप में विकसित हो।
कार्यक्रम में बोलते हुए भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि सरकार औद्योगिक क्रांति 4.0 के माध्यम से विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है।