Home » मर्डर ब्रेकिंग: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या… पुलिस टीम मौके पर

मर्डर ब्रेकिंग: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या… पुलिस टीम मौके पर

by Bhupendra Sahu

दुर्ग । दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। मृतक में मृतक में पति पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

घटना भिलाई नगर कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। भिलाई नगर कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम कपसदा की है। टंडन बाडी में पति पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर दी गई। घटना बुधवार आधी रात के बाद की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग पुलिस एसपी डॉ अभिषेक पल्लव मौके पर पहुंचे है। वहीं डॉग स्क्वाड टीम के अलावा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच है। फिलहाल घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

वहीं डॉग स्क्वायड की मदद से भी हत्यारों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जानकारी में अब तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है उससे इस बात का साफ पता चल रहा है कि वारदात में कोई ना कोई जानकार ही शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More