Home » राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियों में शामिल यह स्टॉक आज भर रहा उड़ान, 5 दिन में करीब हर शेयर पर 128 रुपये से अधिक मुनाफा

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियों में शामिल यह स्टॉक आज भर रहा उड़ान, 5 दिन में करीब हर शेयर पर 128 रुपये से अधिक मुनाफा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । बिग बुल रहे राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो का स्टॉक नजारा के आज भी नजारे बदले हुए नजर आ रहे हैं। पिछले कई महीने से सुस्त पड़ा यह स्टॉक पिछले कुछ दिनों से उड़ान भर रहा है। पिछले 5 दिन सत्रों में इस नजारा टेक्नोलॉजी ने 19.44 फीसद का रिटर्न दिया है। आज भी यह सुबह 10.14 बजे 6 फीसद से ऊपर 782 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बता दें नजारा टेक्नोलॉजी के शेयर 1,101 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 81 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए थे। कंपनी के शेयर बीएसई पर 79.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,971 रुपये पर सूचीबद्ध हुए।

बाद में शेयर 84 प्रतिशत बढ़कर 2,026.90 रुपये पर पहुंच गए थे। पिछले एक हफ्ते में इसने एनएसई पर 19 फीसद से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, बीएसई पर 18.94 जबकि एक महीने के रिटर्न की बात करें तो बीएसई पर 21.45 फीसद उठला है। हालांकि, इस साल अब तक इसने 31.9 फीसद का नुकसान कराया है। पिछले एक साल में इसने 12.59 का निगेटिव रिटर्न दिया है। इसका 52 हफ्ते का ले 484 और हाई 1677.20 रुपये है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More