Home » सीधे दसवीं की परीक्षा में देगी सातवीं की छात्रा

सीधे दसवीं की परीक्षा में देगी सातवीं की छात्रा

by Bhupendra Sahu

बालोद। बालोद में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा नरगिस अब सीधे दसवीं बोर्ड की परीक्षा देगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और प्रदेश सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है। नरगिस खान विशेष अनुमति के तहत 10वीं की परीक्षा देगी।
बता दें कि छात्रा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मांगी थी और बालोद दौरे के दौरान सीएम ने इसके लिए हामी भी भर दी थी।

अब वैधानिक रूप से इसकी अनुमति मिल चुकी है। शिक्षकों ने बताया कि नरगिस लंच के समय अक्सर हमारे पास आती थी और 10वीं कक्षा के विषयों की पढ़ाई करती थी। स्कूल के शिक्षिकों के अनुसार नरगिस का आईक्यू लेवल बहुत अच्छा है। कक्षा सातवीं की छात्रा नरगिस ने बताया कि उसके सपनों को पूरा करने में उसके पिता ने पूरा सहयोग दिया। पिता ने उसकी प्रतिभा को पहचाना और ये फैसला लिया कि उनकी बच्ची सातवीं से सीधे दसवीं की परीक्षा दे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More