Home » तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजयुमो ने हल्ला बोला, प्रदर्शन के दौरान कई नेता गिरफ्तार

तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजयुमो ने हल्ला बोला, प्रदर्शन के दौरान कई नेता गिरफ्तार

by Bhupendra Sahu

रायपुर। बेरोजगारी के मुद्दे पर आज भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ने जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले।

भाजपा के प्रदर्शन के रैली को रोकने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कई बेरिकेड्स गिरा दिए और मुख्यमंत्री निवास के करीब पहुंच गए। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। भाजयुमो के हल्ला बोल में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से कार्यकर्ता और बड़े नेता शामिल हुए। इसके पूर्व नगर निगम के सामने आयोजित सभा में भाजपा के नेताओं ने जमकर निशाना साधा। कहा जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव और विधायक सौरभ सिंह ने पंचशील नगर की दिशा से मुख्यमंत्री निवास में झंडा फहराने का प्रयास किया। जिसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा विधायक सौरभ सिंह, केदार कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिये गए हैं। गिरफ्तार सभी नेताओं को अस्थाई जेल में रखा जा रहा है।
0

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More