Home » भिलाई निगम में अब मोहल्ले में ही 12 योजनाओं की प्रक्रिया होगी ऑन द स्पॉट… CM के जन्मदिन पर मेयर की पहल, हुई इस योजना की शुरुआत

भिलाई निगम में अब मोहल्ले में ही 12 योजनाओं की प्रक्रिया होगी ऑन द स्पॉट… CM के जन्मदिन पर मेयर की पहल, हुई इस योजना की शुरुआत

by Bhupendra Sahu

भिलाई । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस पर भिलाई वासियों को मेयर नीरज पाल ने एक बड़ा तोहफा दिया है। भिलाई में सेवा सारथी की शुरुआत हुई जिसे मुख्यमंत्री बघेल ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेवा साथरी योजना के तहत निगम भिलाई ने पहली बार जनकल्याणकारी योजनाओं को सुगम, सरल और सहज रूप से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। जिसके तहत सेवा सारथी भिलाई के मोहल्ले, वार्ड एवं घरों तक पहुंचेगी और इसके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा।

मोहल्ले में मिलेगी यह सुविधा
सेवा सारथी स्वयं मोहल्ले, वार्ड एवं घरों तक पहुंचकर लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान करेगी। शुरुआती दौर में 12 प्रकार की सेवाएं इसमें प्रदान की जा रही है। जिसमें जन्म प्रमाण पत्र एवं सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र, दुकान एवं स्थापना पंजीयन, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं सुधार, पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, नल कनेक्शन, विवाह प्रमाण पत्र में सुधार, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं सुधार, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं सुधार, वृद्ध एवं विधवा पेंशन जैसी सुविधाएं लोगों को उनके मोहल्ले में ही मिलेंगी। सेवा सारथी वार्ड, मोहल्लों तथा घरों में पहुंचकर लोगों को इन सुविधाओं का लाभ देगा, सारी प्रक्रियाएं ऑन द स्पॉट होंगी। लोगों को अनावश्यक भटकने से मुक्ति मिलेगी तथा दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। तुहर सरकार तुहर द्वार के माध्यम से मेयर नीरज पाल सेवा सारथी के रूप में विभिन्न प्रकार की आवश्यक सेवाओं का लाभ प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री को मिलकर दी बधाई
इस योजना के शुरुआत से पहले महापौर नीरज पाल के साथ सभापति गिरवर बंटी साहू, एमआईसी सदस्य लक्ष्मी पति राजू, संदीप निरंकारी, पार्षद आदित्य सिंह, रीता गेरा, नेहा साहू, मालती ठाकुर, मीरा बंजारे, राजेश चौधरी, हरिओम तिवारी, रविशंकर कुर्रे, राजू साहू, उषा वर्मा, नीतीश यादव, जगदीश कुमार, सुरेश वर्मा, सेवन कुमार, अभय सोनी, उमेश साहू, कोमल दास टण्डन, सुमित पवार, निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, इंजीनियर वसीम खान व अर्पित बंजारे, अजय शुक्ला सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री बघेल से मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More