दुर्ग। नगर निगम दुर्ग द्वारा निगम सीमा क्षेत्र में नया बस स्टेण्ड के सामने नवनिर्मित नलघर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और गंज मंडी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निविदा निकला गया है। निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2022 है।पूर्व में किए गए निविदा में जलघर शॉपिंग कम्प्लेक्स की 6 दुकानें और गंज मंडी की 7 दुकानों की बिक्री हो गई। आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देशानुसार राजस्व विभाग एवं बाजार विभाग की समीक्षा बैठक आहूत कर उक्त कॉम्प्लेक्स के निविदा के संबंध में अधिकाधिक लोगों को जानकारी हो तथा अधिक लोग निविदा में भाग ले सके इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। नलघर शॉपिंग कांप्लेक्स के भूतल में 22 तथा प्रथम तल में 22 दुकाने निर्मित है वर्तमान में मुख्य मार्ग पर होने के साथ श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के खुल जाने से उक्त कांप्लेक्स व्यापारिक दृष्टिकोण से काफी उपयुक्त देखा जा रहा है।
उक्त कॉम्प्लेक्स सर्व सुविधा युक्त है जिसमें लिफ्ट की भी सुविधा है।कलेक्ट्रेट और तहसील कार्यालय के निकट होने से आगामी समय में बाजार इस जगह में विकसित होने की प्रबल संभावना है।इसी प्रकार निगम सीमा अंतर्गत गंज मंडी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के भूतल में 37 दुकानें तथा प्रथम तल में 37 दुकाने निर्मित है। जिसके लिए भी निविदा आमंत्रित की गई है। आयुक्त प्रकाश सर्वे द्वारा उक्त दुकानों के निविदा में अधिकाधिक निविदा कारों को भाग लेने की अपील की गई है।दोनों दुकानों की निविदा निकली गई है अलग अलग साइज में दुकान निर्माण किया गया है जिसमे शासन के आदेशानुसार आरक्षण का भी पालन किया गया है इसी प्रकार दोनों शॉपिंग कांप्लेक्स में दुकानें भूतल व प्रथम तल पर निर्मित है। इंद्रा मार्केट में व्यस्त सड़को के कारण आवागमन में बाधा होने के कारण जनसुविधा को देखते हुए पार्किंग सुविधा सही मुख्य मार्ग में बनाई गई उक्त दुकानें व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभप्रद है तथा व्यापार के लिए उपयुक्त है।