नई दिल्ली । आईपीएल के नए सीजन शुरू होने में अभी काफी वक्त है, लेकिन उससे पहले एक उपडेट सामने आया है। दरअसल, आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नए कोच का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार चंद्रकांत पंडित को केकेआर का नया हेड कोच बनाया गया है, जो न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम की जगह लेंगे।
बता दें कि आईपीएल 2022 के बाद ब्रैंडन मैक्कुलम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच का पद छोड़ दिया था, क्योंकि वह इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच बन गए हैं। जिसके बाद टीम को अब नए कोच की तलाश थी, जो अब देशी कोच चंद्रकांत पंडित के रूप में खत्म हुई है। चंद्रकांत पंडित की कोचिंग में ही कुछ वक्त पहले मध्य प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
00