Home » राज्यपाल सुश्री उइके से डॉ. एस.पी. दुबे ने की मुलाकात

राज्यपाल सुश्री उइके से डॉ. एस.पी. दुबे ने की मुलाकात

by Bhupendra Sahu

रायपुर । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में आई.सी.एफ.ए.आई. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.पी. दुबे ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को विश्वद्यिालय द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया।

कुलपति श्री दुबे ने राज्यपाल से छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदाय व उनकी सांस्कृति पर आधारित अपनी किताब के संबंध में उनका सुझाव व विचार जाना। राज्यपाल सुश्री उइके ने किताब को लेकर श्री दुबे को महत्वपूर्ण सुझाव दिये और छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज से जुड़ा अपना अनुभव भी साझा किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More