Home » एशियाई जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हर्षदा ने जीता स्वर्ण, जूनियर विश्व कप के बाद फिर किया कमाल

एशियाई जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हर्षदा ने जीता स्वर्ण, जूनियर विश्व कप के बाद फिर किया कमाल

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । महाराष्ट्र की वेटलिफ्टर हर्षदा गरुड़ ने एक और ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने ताशकंद में खेली जा रही एशियाई जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 45 भार वर्ग में स्वर्ण जीता है। इस चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली वह देश की पहली लिफ्टर हैं। इससे पहले उन्होंने दो माह पूर्व जूनियर विश्व चैंपियनशिप में देश के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीता था।

हर्षदा ने इस बार विश्व चैंपियनशिप से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान पाया। उन्होंने स्नैच में 69 और क्लीन एंड जर्क में 88 के साथ कुल 157 किलो वजन उठाया। उन्होंने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 153 किलो वजन उठाया था। हर्षदा के साथ इस वर्ग में खेल रहीं सौम्या दाल्वी ने कुल 145 किलो वजन उठाया और वह पांचवें स्थान पर रहीं। फिलीपीन की रोस रामोस 153 किलो के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More