Home » भारत ने हासिल किया 200 करोड़ कोविड टीकाकरण का लक्ष्य, 18 महीने में पूरा हुआ मुकाम

भारत ने हासिल किया 200 करोड़ कोविड टीकाकरण का लक्ष्य, 18 महीने में पूरा हुआ मुकाम

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। भारत ने शनिवार को 200 करोड़ कोविड टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। भारत ने यह मुकाम 18 महीने में हासिल किया है। भारत में कोविड टीकाकरण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 16 जनवरी 2021 को की गई थी। भारत जैसे देश में जहां दुनिया की लगभग 17.5 फीसदी जनता निवास करती हो, टीके को आम जनता तक पहुंचाना आसान नहीं था। यह एक लंबा सफर रहा जो धीरे-धीरे 200 करोड़ के लक्ष्य तक पहुंच गया।

महामारी के शुरुआती लक्षण की पहचान 31 दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में हुई थी। इसके बाद 30 जनवरी 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के प्रकोप को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए आपात स्थिति की घोषणा की थी।
11 मार्च 2020 को डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के प्रकोप को एक महामारी घोषित किया। भारत में कोरोना वायरस के पहला मामले की 30 जनवरी 2020 को पुष्टि हुई थी। केरल के त्रिशूर में देश के पहले कोरोना रोगी की पहचान हुई थी।
महामारी के शुरुआती लक्षण की पहचान 31 दिसंबर 2019 में चीन के वुहान में हुई थी। इसके बाद 30 जनवरी 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के प्रकोप को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए आपात स्थिति की घोषणा की थी। 11 मार्च 2020 को डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के प्रकोप को एक महामारी घोषित किया। 30 जनवरी 2020 को भारत में कोरोना वायरस के पहले मामले पुष्टि हुई थी। केरल के त्रिशूर में देश के पहले कोरोना वायरस से संक्रमित रोगी की पहचान हुई।
12 मार्च 2020 को भारत में कोरोना वायरस महामारी से पहली मौत दर्ज हुई थी। 19 अप्रैल 2020 को भारत सरकार ने एक हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन किया। 30 जून 2020 को कोवैक्सीन के पहले और दूसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी दी। महामारी के बीच केंद्र सरकार ने 29 नवंबर 2020 को महामारी से लड़ाई के लिए 900 करोड़ के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More