Home » सलमान खान के साथ नो एंट्री-2 में नजर आ सकती हैं सामंथा रुथ प्रभु!

सलमान खान के साथ नो एंट्री-2 में नजर आ सकती हैं सामंथा रुथ प्रभु!

by Bhupendra Sahu

टॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु द फैमिली मैन 2 और अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा के डांस नंबर उ अंटावा की जबरदस्त सफलता के बाद एक बार फिर से हिन्दी दर्शकों को रोमांचित करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म यशोदा के साथ हिन्दी दर्शकों से रू-ब-रू होने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी ओर वे सलमान खान के साथ अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म नो एंट्री-2 में भी नजर आने वाली हैं। अपने पति नागा चैतन्य को तलाक देने के बाद एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने काम पर फोकस कर रही हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली कॉमेडी जौनर की फिल्म नो एंट्री 2 में अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु की एंट्री हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए साउथ सिनेमा की 4 बड़ी अदाकाराओं के नाम पर चर्चा चल रही है। जिसमें सामंथा रुथ प्रभु, रश्मिका मंदाना , पूजा हेगड़े और अदाकारा तमन्ना भाटिया का नाम सामने आया है। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को बताया है कि इन चारों को ही फिल्म नो एंट्री 2 में कास्ट किया जा सकता है। फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान लीड रोल में होंगे। जिसमें फरदीन खान ट्रिपल रोल निभाने वाले हैं।
सूत्र के मुताबिक फिल्म में करीब 10 एक्ट्रेसेस की एंट्री होने वाली है। जिसमें इन चारों साउथ एक्ट्रेस के नाम पर विचार किया जा रहा है। ये एक्ट्रेसेस साउथ सिनेमा की बड़ी स्टार हैं। जिनके होने से फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर आसानी से पहुंच मिल सकेगी। सामंथा रुथ प्रभु और रश्मिका मंदाना पहले ही फिल्म पुष्पा के जरिए नॉर्थ इंडियन दर्शकों के बीच पॉपुलेरिटी हासिल कर चुकी हैं। जबकि पूजा हेगड़े सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में काम कर रही हैं। ऐसे में इस फिल्म में उनकी एंट्री होना काफी ज्यादा संभावित है। वहीं तमन्ना भाटिया हिम्मतवाला और बाहुबली की वजह से नॉर्थ इंडियन दर्शकों के बीच पॉपुलर हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More