Home » ‘हाय मेरी पंजाबन!’ उमंग फेस्टिवल में शहनाज़ गिल की धमाकेदार परफॉरमेंस, देखें वायरल वीडियो

‘हाय मेरी पंजाबन!’ उमंग फेस्टिवल में शहनाज़ गिल की धमाकेदार परफॉरमेंस, देखें वायरल वीडियो

by Bhupendra Sahu

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया। पंजाब की कटरीना कही जाने वाली एक्ट्रेस को फैंस खूब पसंद करते हैं। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज काफी सदमे में चली गई थीं। लेकिन अब वे धीरे-धीरे फिर से नॉर्मल होने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस के वार्षिक महोत्सव उमंग में शहनाज गिल ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने उमंग फेस्टिवल 2022 में अपने शानदार डांस से धमाल मचा दिया।

शहनाज का विडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज ने कटरीना कैफ के गाने चिकनी चमेली पर जमकर डांस किया। इसके अलावा, शहनाज ने अनिल कपूर की फिल्म जुग जुग जियो के सॉन्ग नाच पंजाबन पर भी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। स्टेज पर शहनाज की एनर्जी ने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया यूजर्स को शहनाज की परफॉर्मेंस काफी पसंद आ रही है। लोग शहनाज के इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट किया, “हाय मेरी पंजाबन।” वहीं, “एक फैन ने लिखा सबसे क्यूट।”

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More