रिलायंस जियो गुजरात में फिक्स्ड लाइन सेवा की सबसे बड़ी कंपनी बनी।रिलायंस जियो ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि पांच सितंबर, 2019 को जियोफाइबर ने अपना वाणिज्यिक संचालन शुरू किया था। तब से जियो गुजरात के 40 से अधिक शहरों, कस्बों और गांवों तक पहुंच गई है और चार लाख से अधिक ग्राहकों को जोड़ चुकी है।
अहमदाबाद। रिलायंस जियो गुजरात में फिक्स्ड लाइन सेवा प्रदान करने वाली सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। कंपनी ने गुजरात में अपना कारोबार शुरू करने के तीन साल से भी कम समय में चार लाख से अधिक ग्राहकों को जोड़ा है। रिलायंस जियो ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि पांच सितंबर, 2019 को जियोफाइबर ने अपना वाणिज्यिक संचालन शुरू किया था। तब से जियो गुजरात के 40 से अधिक शहरों, कस्बों और गांवों तक पहुंच गई है और चार लाख से अधिक ग्राहकों को जोड़ चुकी है।