Home » भारतीय हॉकी टीम के 2 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के 3 सदस्य कोविड-19 से संक्रमित

भारतीय हॉकी टीम के 2 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के 3 सदस्य कोविड-19 से संक्रमित

by Bhupendra Sahu

बेंगलुरु । भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दो खिलाडिय़ों और सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी हॉकी इंडिया ने गुरुवार को दी। गोलकीपर पीआर श्रीजेश, कृष्ण पाठक, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार और अमित रोहिदास जैसे दिग्गज राष्ट्रमंडल खेलों के शिविर में शामिल हैं, जो 27 जून को बेंगलुरु में शुरू हुआ और 23 जुलाई को समाप्त होगा।

हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा, कोविड के आरटीपीसीआर परीक्षण बुधवार सुबह किए गए। खिलाडिय़ों में हल्के लक्षण दिख रहे थे, जिन्हें चरंटीन कर दिया गया है।
मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारत 31 जुलाई को घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगा। पूल बी में शामिल भारत राउंड-रॉबिन लीग मैचों में मेजबान इंग्लैंड, कनाडा और वेल्स से भी भिड़ेगा।
टीम : पीआर श्रीजेश, पवन, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, नीलकांत शर्मा, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, गुरसाहिबजीत सिंह, मंदीप मोर, संजय, मोहम्मद राहील माउसेन, सुमित, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, गुरिंदर सिंह, जसकरन सिंह, आशीष कुमार टोपनो, कृष्ण बी. पाठक, शिलानंद लकड़ा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More