Home » उपराष्ट्रपति चुनाव का भी बजा बिगुल, 6 अगस्त को होगा मतदान; चुनाव आयोग का ऐलान

उपराष्ट्रपति चुनाव का भी बजा बिगुल, 6 अगस्त को होगा मतदान; चुनाव आयोग का ऐलान

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने बुधवार को उपराष्ट्रपति चुवाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त 2022 को वोट डाले जाएंगे और उसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं, नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2022 होगी। इसके बाद 20 जुलाई को उम्मीदवारों की स्क्रूटनी की जाएगी। वहीं, उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 22 जुलाई होगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए अगर मदतान की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए 6 अगस्त को वोट डाले जाएंगे। मतदान का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के दिन ही वोटों की गिनती भी की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव?
राष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदनों के सदस्य हिस्सा लेते हैं। इस चुनाव मनोनीत सांसद भी अपना वोट डाल सकते हैं। इस तरह से देखें तो इस चुनाव में राज्यसभा के चुने हुए 233 सदस्य और 12 मनोनीत सदस्यों के अलावा लोकसभा के 543 चुने हुए सदस्य और दो मनोनीत सदस्य वोट करते हैं। हालांकि, राष्ट्रपति चुनाव में ऐसा नहीं होता है। उसमें दोनों सदन के सदस्य के साथ-साथ विधायक भी वोट करते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More