Home » एथर इंडस्ट्रीज के शेयर 10 फीसदी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध

एथर इंडस्ट्रीज के शेयर 10 फीसदी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। विशेष रसायन बनाने वाली कंपनी एथर इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को उसके निर्गम मूल्य 642 रुपये के मुकाबले 10 फीसदी के प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए। बीएसई में शेयर निर्गम मूल्य से 9.99 फीसदी की छलांग लगाते हुए 706.15 रुपये पर खुले। बाद में शेयर का भाव 20.98 प्रतिशत बढ़कर 776.75 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर एथर इंडस्ट्रीज के शेयर 9.65 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 704 रुपये पर सूचीबद्ध हुए।
कंपनी के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले महीने 6.26 गुना अभिदान मिला था।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More