इंदौर । सप्ताहांत सोना तथा चांदी में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सोना 100 रुपये तथा चांदी 150 रुपये नीची होकर बिकी। चांदी सिक्का मजबूत बताया गया।
कारोबार की शुरुआत में सोना 52600 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 52500 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 63500 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 63350 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 52600 नीचे में 51400 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 63700 तथा नीचे 62500 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1853 डॉलर तथा चांदी 2210 सेन्ट प्रति औंस बिकी।