Home » मुख्यमंत्री ने शबरी बांसुरी की मधुर तान के साथ किया कोंडागांव सी-मार्ट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने शबरी बांसुरी की मधुर तान के साथ किया कोंडागांव सी-मार्ट का उद्घाटन

by Bhupendra Sahu

रायपुर । मुख्यमंत्री ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दौरान कोंडागांव में सी-मार्ट का उद्घाटन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सी मार्ट में विक्रय की जा रही शबरी बांसुरी को भी बजा कर मधुर तान छेड़ी। शबरी बांसुरी एक अनोखा वाद्य है जिसे मुंह से फूंक कर बजाने की बजाय हाथों से हिलाकर बजाया जाता है। यह वाद्य हाथों के व्यायाम के लिए भी उपयोगी है।

शबरी बांसुरी की मधुर तान के साथ किया कोंडागांव सी-मार्ट का उद्घाटनबिहान अंतर्गत उड़ान महिला कृषक प्रोड्यूसर की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय सी-मार्ट में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सी मार्ट में हर्बल उत्पाद, कोदो, कुटकी, रागी कुकीज, जामुन चिप्स सहित सभी उत्पादों का अवलोकन किया। कोंडागांव के चिखलपुटी में खुले इस सी-मार्ट स्टोर से एक ही छत के नीचे स्थानीय उत्पाद उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने सी मार्ट के उत्पादों की सराहना की।

शबरी बांसुरी की मधुर तान के साथ किया कोंडागांव सी-मार्ट का उद्घाटनउल्लेखनीय है कि सी मार्ट कोंडागांव में लगभग 19 लाख रुपये लागत के उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। सी मार्ट में मुख्यमंत्री ने जामुन चिप्स की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां पहली बार मैं जामुन के चिप्स देख रहा हूँ। मुख्यमंत्री को स्टोर की महिलाओं ने बताया कि जामुन हर सीजन में उपलब्ध नहीं होता इसलिए हमने जामुन के चिप्स बनाये हैं, ताकि बारहों महीने जामुन का स्वाद लिया जा सके । उड़ान समूह में महिलाएं कुल 587 उत्पाद बना रही हैं। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, विधायक श्री चंदन कश्यप भी उपस्थित थे

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More