Home » क्रिएटिव कराटे एकेडमी में 3 वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सौम्या ने 7 साल 3 माह में प्राप्त किया ब्लेक बेल्ट का खिताब

क्रिएटिव कराटे एकेडमी में 3 वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सौम्या ने 7 साल 3 माह में प्राप्त किया ब्लेक बेल्ट का खिताब

by Bhupendra Sahu
  • 80 कराटे खिलाडिय़ों में से 6 लोगों को मिला ब्लेक बेल्ट का खिताब, सौम्या है सबसे कम उम्र की कराटे खिलाड़ी

भिलाई। टिवनसिटी में पिछले 10 वर्षो से क्रिएटिव कराटे एकेडमी का संचालन सेनसाई युवा कोच संदीप ताम्रकार के द्वारा दुर्ग भिलाई के तीन अलग अलग स्थानों में कम उम्र व बड़ी उम्र के बच्चों को सेल्फ डिफेन्स के कराटे के खिलाडिय़ों को तैयार किया जा रह है। ताकि यह खिलाड़ी कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर देश व प्रदेश के साथ अपने गुरू व मां बाप का नाम राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर ले जा सके। आज आयोजित पत्रवार्ता में सेलसाई युवा कोच संदीप ताम्रकार ने बताया कि केपीएस सुंदर नगर कक्षा 3 में अध्यनरत उनकी पुत्री सौम्या ताम्रकार जो कि 7 साल 3 माह की है। उसे इतने कम उम्र में ब्लेक बेल्ट का खिताब मिला है। वह यामिनी ताम्रकार की बेटी है।

वर्ष 2018 में आठ वर्ष की कराटे खिलाड़ी प्रतिक्षा अग्रवाल ने भी ब्लेक बेल्ट इसी संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्राप्त किया था। सौम्या ताम्रकार पिछले 3 वर्षों से लगातार सुंदर नगर केपीएस स्कूल में ही शिक्षा प्राप्त कर रही है। शुरू से ही उसका रूझान कराटे व बैडमिंटन के प्रति रहा है। साथ ही सौम्या पंच व किक की फ्लेक्सबिलीटी व स्टे्रचिंग में भी महारत हासिल है। इस बच्ची को 23 प्रकार के कराटे आते है। गत दिवस राजधानी रायपुर में आयेजित राज्य स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता में भी इसे गोल्ड मेडल मिला है। जनवरी 2022 में आयोजित कराटे के ब्लेक बेल्ट जिसमें 80 से अधिक कराटे के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था जिसमें 6 खिलाडिय़ों को ब्लेक बेल्ट मिला जिसमें सौम्या ताम्रकार सबसे कम उम्र की बेल्क बेल्ट खिलाड़ी है।

पत्रकारवार्ता में सेनसाई शशांक गुप्ता, नेशनल प्लेयर विनय यादव, जमाल अहमद, व स्टेट प्लेयर संजना ताम्रकार भी मौजूद थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More