Home » सोना चांदी की चमक पड़ी फीकी

सोना चांदी की चमक पड़ी फीकी

by Bhupendra Sahu

मुंबई । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव का असर आज घरेलू स्तर पर भी दिखा जहां सोना और चाँदी की चमक फीकी पड़ गयी। सोना 491 रुपये प्रति दस ग्राम और चाँदी 552 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गयी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.38 प्रतिशत टूटकर 1814.75 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिका सोना वायदा 0.03 प्रतिशत उतरकर 1824.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस बीच चाँदी 0.14 प्रतिशत गिरकर 20.96 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।

देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 491 रुपये टूटकर 49683 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 475 रुपये की गिरावट लेकर 49683 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चाँदी 552 रुपये फिसलकर 58199 रुपये प्रति किलोग्राम पर और चाँदी मिनी 514 रुपये लुढ़ककर 58579 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More