Home » आखिर क्यों नहीं हो रही कंगना रनौत की शादी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

आखिर क्यों नहीं हो रही कंगना रनौत की शादी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

by Bhupendra Sahu

कंगना रनौत एक बेहतरीन अदाकारा है और अपने काम से उन्होंने सभी का दिल जीता है। अदाकारा खुद से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज के बीच अपनी शादी के बारे में भी चर्चा करती रहती हैं। अब हाल ही में दिए एक रीसेंट इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी शादी क्यों नहीं हो पा रही। जी दरअसल कंगना का कहना है कि, लोग उनके बारे में अफवाहें उड़ाते रहते हैं कि वह लोगों से झगड़े करती रहती हैं। इसी के साथ कंगना ने मजाक में कहा कि ऐसी अफवाहों से लोगों ने उनके बारे में धारणा बना ली है और अब उन्हें मैच हीं मिल रहा। वहीं दूसरी तरफ कंगना के धाकड़ को-स्टार अर्जुन रामपाल ने उनकी अच्छाइयों की लिस्ट बनाई है और उनके लिए लड़का खोजना शुरू कर दिया है।

जी दरअसल कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह एजेंट अग्नि के रोल में हैं। इस फिल्म का एक गाना बीते दिनों रिलीज हो चुका है जिसमें कंगना बेहतरीन अवतार में दिखी थीं। इस फिल्म के लिए कंगना ने काफी मेहनत की है। वहीं एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह असल जिंदगी में भी धाकड़ हैं? तो कंगना ने इस पर जवाब दिया, ऐसा नहीं है। असल जिंदगी में मैं किसे पीटूंगी? मेरी शादी इसीलिए नहीं हो पा रही कि आपके जैसे लोग मेरे बारे में अफवाहें फैलाते हैं। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी शादी इसलिए नहीं हो पा रही क्योंकि लोग ऐसा मानते हैं कि वह टफ हैं? इस पर कंगना ने कहा, हां क्योंकि मेरे बारे में अफवाहें हैं कि मैं लड़कों को पीट देती हूं।

वहीं इस बातचीत के दौरान अर्जुन रामपाल भी मौजूद थे और उन्होंने कहा कि, अफवाहें न फैलाएं। वहीं इसके बाद अर्जुन ने कंगना की खूबियां गिनवाईं। उन्होंने कहा, मैं बस यह कह सकता हूं कि कंगना लाजवाब ऐक्टर हैं। वह जो भी करती हैं, रोल के लिए करती हैं लेकिन असल जिंदगी में ऐसी नहीं हैं। असल जिंदगी मं वह बहुत स्वीट, प्यारी और भगवान से डरने वाली हैं। वह पूजा-पाठ और काफी योग करती हैं। वह असल में बहुत नॉर्मल इंसान हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More