Home » अच्छी शिक्षा से ही आगे बढ़ता है समाज – भूपेश बघेल

अच्छी शिक्षा से ही आगे बढ़ता है समाज – भूपेश बघेल

by Bhupendra Sahu
  • मुख्यमंत्री आदिवासी विकास सम्मेलन में शामिल हुए
  • मुख्यमंत्री ने गोड़, उरांव, कंवर और चेरवा समाज के सामाजिक भवन के लिए 25-25 लाख, देवालयों के निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की
  • माता राजमोहिनी देवी की मूर्ति और उनके नाम से चौक स्थापित किया जाएगा

रायपुर ।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने सरगुजा प्रवास के दौरान आज सूरजपुर में आदिवासी विकास सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने सम्मेलन में गोड़, कंवर, उरांव और चेरवा समाज के सामाजिक भवन के लिए 25 25 लाख रुपए तथा बस्तर की तरह सरगुजा में भी देवालयों के निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने माता राजमोहिनी देवी की मूर्ति और उनके नाम पर चौक स्थापित किए जाने की भी घोषणा की।

माता  राजमोहिनी

मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज के आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही कोई समाज मजबूती से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा की प्रदेश में भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष जोर दिया जा रहा है। अच्छी शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम और हिंदी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं। जवाहर उत्कर्ष योजना, प्रयास आवासीय विद्यालय और एकलव्य विद्यालय के माध्यम से बच्चों की अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है।

श्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। लोगों को अपने घर के नजदीक ही निःशुल्क इलाज और जांच के साथ दवा मिल रही है। सम्मेलन को आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह और छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More