कंगना रनौत इन दिनों शो लॉक अप और अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़Ó को लेकर चर्चाओं में हैं। आप सभी को बता दें कि इस समय इस फिल्म की जमकर तारीफे हो रही हैं। वहीं फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना ‘ रिलीज हो चुका है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। आप सभी को बता दें कि फिल्म ‘धाकड़Ó का धांसू ट्रेलर देखने के बाद बॉलीवुड सितारों को भी यह लगने लगा है कि कंगना का जादू चलने वाला है। हालांकि सोशल मीडिया पर खुलकर तारीफ करने से हर सेलेब्रिटी घबरा रहा है।
अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। जी दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कियारा आडवाणी ने पिछले दिनों कंगना रनौत के साथ एक पोस्ट शेयर किया था, फिर उसे डिलीट किया और फिर दोबारा पोस्ट को शेयर किया। जी हाँ और अब उनके बाद कंगना के लिए अमिताभ बच्चन ने पोस्ट किया और फिर पोस्ट उन्होंने डिलीट कर दिया। अब सवाल ये है कि बिग बी ने आखिर ऐसा क्यों किया लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं? जी दरअसल अमिताभ बच्चन ने बीते गुरुवार को कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़Ó के सॉन्ग का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया और उन्होंने पोस्ट पर पहले फिल्म की टीम को ऑल गुड विशेज लिखा और इसके साथ धाकड़ फिल्म के कई हैशटैग, कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और टीम के अन्य सदस्यों को भी टैग किया था।
अब सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि अमिताभ ने ऐसा शायद करण जौहर की अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्रÓ के कारण किया है। अब माजरा क्या है ये तो बेहतर बिग बी ही बता सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोग तो सिर्फ कयास लगा रहे हैं। अब बात करें फिल्म ‘धाकड़Ó की तो इसमें कंगना के कई अवतार नजर आने वाले हैं। इसी के साथ अर्जुन रामपाल के बारे में बात करें तो वह फिल्म में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। जी हाँ और कंगना फिल्म में एजेंट अग्नि का किरदार निभा रही हैं। फिल्म 20 मई 2022 को रिलीज होगी।
00